श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक गंगापुर सिटी कार्यकारिणी का किया गठन

गंगापुर सिटी। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक गंगापुर सिटी की कार्यकारिणी गठन किया गया।
मीडिया प्रभारी गौरी शंकर शुक्ला ने बताया कि श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनुज कुमार शर्मा की एवं श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, नवीन शर्मा सुकार प्रदेश संगठन मंत्री, रामचरण बोहरा संरक्षक लालसोट नगर, नवीन पांखला लालसोट नगर सदस्य, विशिष्ट अतिथि रहे।
सर्वप्रथम भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभा प्रारंभ की गई। जिला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें चंद्रशेखर शर्मा सेवानिवृत्ति टीटीई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश पाराशर जिला उपाध्यक्ष, दिनेश जोशी जिला उपाध्यक्ष, दीनदयाल पंचोली जिला उपाध्यक्ष, बामनवास नवनीत मुद्गल जिला उपाध्यक्ष, वजीरपुर बंटी शर्मा जिला उपाध्यक्ष, टोडाभीम उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष नादौती, गौरी शंकर शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी, कपिल शर्मा प्रभारी तलवाड़ा, मुकेश शर्मा प्रभारी बरनाला, गजेंद्र मिल्की सांस्कृतिक प्रभारी, कमलेश जोशी जिला महामंत्री, मनोज हरदैनिया, मुकेश भारद्वाज मंत्री, गोपाल दीक्षित फोटोग्राफर व राजकुमार मिश्रा प्रवक्ता, रवि शर्मा विधि सलाहकार, शिवचरण शर्मा संगठन मंत्री, अनिल शर्मा, दुर्गेश पाराशर, अशोक शर्मा नोडल प्रभारी, अजय पाराशर, राकेश उपाध्याय अमित, मयंक, राजेश कुमार शर्मा, अवधेश जैमिनी, राजेश आचार्य रजनीश उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा रविंद्र शर्मा आदि कार्यकारिणी के सदस्य के लिए चयन किया गया।

भावँरा उपतहसील के अध्यक्ष रोहिताश चतुर्वेदी सुकार, रिंकू शर्मा सुकार सचिव, सत्यनारायण शर्मा संरक्षक नियुक्त किया।
महिला प्रकोष्ठ के लिए पूर्व सभापति श्रीमती संगीता बोहरा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा द्वारा गंगापुर ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मुकेश व्यास अध्यक्ष, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष, राजेंद्र कटारा संगठन मंत्री, धर्मेंद्र शर्मा मंत्री, मोहित शर्मा सहमंत्री, जितेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, विष्णु शर्मा आइकॉन, रामबाबू शर्मा सीताराम शर्मा, विकास शुक्ला, पुष्पेंद्र शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, तुलसी पाराशर, गोविंद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजेंद्र कुसुम, भूदेव शर्मा, दिलीप शर्मा, विश्वांग शर्मा, महेश कुमार शर्मा को सदस्य नियुक्त किया।