सवाईमाधोपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, सवाईमाधोपुर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिये 5 प्रचार वाहन संचालित कर रहा है।अभी तक चौथ का बरवाडा, जीनापुर, बोरीफ, रामड़ी, घुडासी, शेरपुर, खिलचीपुर, एकडा, बिलोपा, करमोदा, सूरवाल, आटूनकलां समेत 2 दर्जन से अधिक गांवों में ये प्रचार वाहन पहुंच चुके हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को लॉकडाउन गाइडलाइन की पालना करने, घरों में ही रहने, आवश्यक होने पर घर से बाहर बिना मास्क न निकलने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, अपनी बारी आते ही कोरोना वैक्सीन लगवाने, खांसी, जुकाम होते ही कोरोना जॉंच करवाने के संदेशों से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढी है। इन प्रचार वाहनों की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गत 1 सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केसों में काफी कमी आयी है।फोटो केप्शनः- 17 पीआरओ 6 ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता वेन एवं एड्रेसिंग सिस्टम से जागरूक करते हुए।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
मिलावटी और अवधिपार सामग्री बेचने वालों की सूचना देने तथा प्रमाणित होने पर मिलेगा 51 हजार रू का ईनाम
‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए: कलेक्टर1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा अभियानसवाई माधोपुर। war for the pure: आगामी 1 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेशभर में शुद्ध के लिये […]
कोरोना
खबरें सवाईमाधोपुर जिले से- 05.01.2022
इन्वेस्ट सवाईमाधोपुर समिट से जिले में 354 करोड रू. निवेश की जगी आस, 23 एमओयू और 7 एलओआई पर हुये हस्ताक्षर, जल्द आयेगा निवेशSawaimadhopur news: इन्वेस्ट सवाईमाधोपुर समिट से जिले को 354 करोड रूपये का […]
राजस्थान न्यूज
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने किया ध्वजारोहण
सोशल डिस्टेंसिंग एवं एडवाईजरी की पालना के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवससवाई माधोपुर। 75 वां स्वाधीनता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और सोशल डिस्टेंसिग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड पर आयोजित […]
