गंगापुर सिटी जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नं. 03 की ओर भी शुरू हुआ नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर

गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 की ओर शुरू किया गया नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर। Caption (Image Caption)
गंगापुर सिटी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर यात्रियों के लिए शुरू किया गया।

यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा, प्रातः 08.00 से सायं 04.00 बजे तक रहेगा संचालित

कोटा। यात्रियों को बेहतर एवं सुगम टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रेल प्रशासन ने गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नं. 03 की ओर नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर प्रारंभ किया है। यह काउंटर 14 जुलाई 2026 से यात्रियों के लिए संचालित हो गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि नया अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक संचालित रहेगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए अधिक सुविधा मिलेगी तथा टिकट लेने में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का अधिकाधिक उपयोग कर अपनी यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएं।