गंगापुरसिटी। अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवक परिषद की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को महावीर भवन स्थानक में प्रमाण प्रदान किए गए। नव युवक मंडल मंत्री हेमन्त कुमार जैन ने बताया कि कंठस्थ व प्रतिकमन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवक परिषद की ओर से प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही दीपावली का त्योहार सादगी पूर्ण मनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश जैन ने जैन धर्म के प्रति आस्था व भगवान महावीर की वाणी व उनके जीवन की कठोर तप-तपस्या के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर श्री जैन शवे. नवयुवक मंडल अध्यक्ष अरविंद जैन, मंत्री हेमन्त कुमार जैन, अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश जैन, मंत्री हेमन्त जैन, विजेंद्र कासलीवाल, नेहा, मोनिका, ज्योति सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Related Articles
कीर्तिमानों की नई इबारत लिखती राजस्थान की बेटी प्रियंका मीना
दौसा। दौसा जिला का सुदूरवर्ती गांव कंचनपुरा, नाम राष्ट्रीय स्तर पर शायद ही किसी ने सुना हो। आज इसे एक नई पहचान दिला रही है गांव की बेटी प्रियंका मीना। तीरंदाजी (Archery) प्रतियोगिताओं में कीर्तिमानों […]
मतगणना परिसर के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश नहीं हो सकेगा
कोई भी रिकॉर्डिंग उपकरण मतगणना हॉल के अंदर नहीं ले जा सकेंगे सवाई माधोपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत 3 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना […]
कोरोना से 1 की मौत, 1 कोरोना संक्रमित, जिले में संख्या हुई 118
badhtikalam.com गंगापुर सिटी। गंगापुर शुक्ल कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। वहीं आज 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की […]