गंगापुरसिटी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ की ओर से लॉबी पर भूख हड़ताल (हंगर फास्ट) की गई। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भूख हड़ताल (हंगर फास्ट) में लोको रनिंग स्टाफ शामिल रहा। शाखा सचिव पपेन्द्र शर्मा व शाखा अध्यक्ष हेमपाल सिंह लोधी ने बताया कि 15 सूत्री मांगों को लेकर देश की सभी लॉबी पर हंगर फास्ट का आयोजन किया गया। जोनल उपाध्यक्ष एम. के. शर्मा ने बताया कि रनिंग स्टाफ के रात्रि भत्ता की सीलिंग 43600 से हटा कर भत्ता जल्द शुरू किया जाए। गार्ड काउंसलिंग जोनल अध्यक्ष डी. के. शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली का प्रस्ताव सरकार को जल्द ही लाना होगा, नहीं तो केन्द्रीय कर्मचारी लामबंद होकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यूथ विंग शाखा अध्यक्ष कमलेश झोपडा ने सहायक लोको पायलट को जोखिम भत्ता देने, निजीकरण को बंद करने और सहायक लोको पायलट को लेबल-5 में शामिल करने की मांग की। संचालन धीरज दीक्षित ने किया। डॉ. सत्यवीर डूडी ने ज्यूस पिला कर हंगर फास्ट को समाप्त कराया। हंगर फास्ट में राजेन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, पूरण सिंह, सुभाष सैनी, ओमवीर गुर्जर, विनोद शर्मा, महाराज सिंह सैनी, रामदास मीणा, योगेश गुप्ता सोमेंद्र, लोकेश जैन, खुशीराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हेमन्त मीणा, नवनीत अलंकार, दीनदयाल पारेता, हरगोविंद सैनी, हेमराज मीणा, भवानी सिंह के, उस्मान खान, सूरजपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, दीवान सिंह गुर्जर, मनीष शर्मा आदि रनिंग स्टाफ शामिल रहे।
Related Articles
डी. एस. साइंस एकेड़मी: छात्रों ने 12वीं के साथ आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन में फहराया परचम
गंगापुरसिटी। हाल ही में जारी आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन- 2021 के परिणाम में डी. एस. साइंस एकेड़मी के छात्र सचिन अवस्थी पुत्र जितेन्द्र प्रसाद अवस्थी ने 99.73 परसेन्टाइल एवं ओवेश मोहम्मद पुत्र शाकिर हुसैन ने 99.54 परसेन्टाइल […]
कांग्रेस- गांव, गरीब, किसान और मजदूर के साथ: विधायक रामकेश मीना
गंगापुरसिटी। विधायक रामकेश मीना ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद व पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने अहमदपुर, अलीगंज, बाढकलां, अरनिया, नौगांव, महूकला, गंगाजी की […]
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं का किया नागरिक अभिनंदन
शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजनगंगापुर सिटी। रविवार को गंगापुर सिटी के विजय पैलेस मैरिज हॉल में क्षेत्र की उन प्रतिभाओं का नागरिक अभिनन्दन किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र का पूरे […]