गंगापुर सिटी। जिले में 309 दिन बाद आज से सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। आज कक्षा नवीं से बारहवीं तक के स्कूलों का संचालन शुरु हो गया। आज से सिर्फ 50 प्रतिशत तक विद्यार्थी ही कक्षाओं में बैठना शुरु हो गए हैं। नवीं की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा कक्षा 10वीं व 12वीं कक्षाओं का संचालन सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहा। सभी स्कूलों संचालकों ने कोविड़-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Related Articles
नंदोत्सव का आयोजन 8 को
गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में 8 सितम्बर को दोपहर 2 बजे अग्रवाल धर्मशाला में नंदोत्सव आयोजित होगा।महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि समिति अध्यक्ष रेखा गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में […]
कृष्ण जन्म का छाया उल्लास, पंचामृत से किया अभिषेक
गंगापुरसिटी। श्री श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में विजय पैलेस में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाया गया। साथ ही ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया […]
SHG महिलाओं ने किया शिल्पग्राम का भ्रमण
गंगापुरसिटी। जीवन धारा समाज कल्याण संस्था द्वारा संचालित बदलाव परियोजना के तहत कार्यक्षेत्र के 15 गांवों की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को सवाई माधोपुर के शिल्प ग्राम रामसिंहपुरा का एक्सपोजर भ्रमण कराया गया। […]