गंगापुरसिटी. बामनवास थाना पुलिस ने एक जने के कब्जे से स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदाथों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी शर्मा व बामनवास पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में बामनवास थाना प्रभारी बृजेश कुमार व टीम ने शनिवार को बामनवास पट्टीकलां निवासी आरोपी मुनेश कुमार मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.28 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। मामले की जांच बाटोदा थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज कर रहे हैं। अनुसंधान अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
ब्राह्मण समाज होली मिलन समारोह की तैयारी बैठक 19 को
गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। चाणक्य परिवार के समन्वयक हेमन्त कुमार शर्मा ने बताया कि इस […]
स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल चौधरी का किया सम्मान
गंगापुर सिटी। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गंगापुर सिटी द्वारा उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौधरी का सम्मान किया गया।स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में […]
संत निरंकारी मंडल के प्रधान वी. डी. नागपाल ब्रह्मलीन
गंगापुरसिटी। संत निरंकारी मंडल के प्रधान वी. डी. नागपाल 9 अगस्त को अपने नश्वर शरीर को त्याग कर निरंकार में विलीन हो गए। मीडिया सहायक प्रिंस लखवानी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा की कृपा […]