अच्छी कमाई के लिए रबी सीजन में इन फसलों की करें बोआई

खेती से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराएं

रबी सीजन में कुछ फसलें ऐसी हैं जिनकी बोआई करके किसान अच्छी पैदावार के साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि किसान जिस भी फसल की पैदावार करंे उससे पूर्व उस खेत की मिटटी की जांच कराएं।
रबी फसलों में गेहूं, सरसों, चना, मसूर आदि शामिल हैं। इन फसलों की पैदावार से किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। भारत में रबी की फसल कम तापमान में नवंबर और दिसंबर में बोई जाती है और फरवरी और मार्च में इनकी कटाई की जाती है।
कुछ प्रमुख रबी फसल
गेहूं
रबी सीजन की सबसे प्रमुख फसल है। ये प्रमुख खाद्यान्न फसल है जिसका उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। गेहूं की बोआई नवंबर- दिसंबर माह में तथा कटाई मार्च में होती है। पैदावार अच्छी होती है तथा अच्छा मुनाफा देती है।
चना
एक प्रमुख दलहन फसल है जिसका इस्तेमाल दाल बनाने के लिए होता है। इसकी बोआई नवंबर- दिसंबर तथा कटाई फरवरी-मार्च में होती है। फसल किसानों को अच्छा मुनाफा देती है।
सरसों
एक तिलहन फसल है जिसका तेल खाना पकाने, औषधीय और अन्य औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होता है। सरसों बोआई नवंबर- दिसंबर तथा कटाई फरवरी के आसपास होती है। पैदावार अच्छी होने से किसानों को बढ़िया मुनाफा मिलता है।