समुद्र में मिली मोला मोला, वजन 2500 किग्रा

जितनी बाहर की दुनिया खूबसूरत है उतनी ही अजूबों से भरी समुद्र के अंदर की खूबसूरत दुनिया है। समुद्री सनफिश जिसे बोनी फिश भी कहा जाता है, इसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे दुनिया की सबसे भारी फिश माना जाता है। समुद्र की गहराई में तैरती यह मछली एलियन शिप जैसी लगती है। चांदी जैसी रंग की इस मछली ओशन सनफिश (मोला) का साइंटिफिक नाम मोला मोला है, जिसका वजन 2.5 टन यानि 2500 किलोग्राम तक हो सकता है। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक मोला का लैटिन अर्थ मिल स्टोन होता है। इसके पंखों का आकार 4.2 मीटर तक होता है। यह मछलियां 11 फीट तक लंबी हो सकती हैं। ये मछलियां इंसानों के लिए हानिरहित मानी जाती हैं