![wcreu](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/04/wcreu.jpeg)
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/04/wcreu1-1024x768.jpeg)
कोटा। निर्धन श्रमिकों को भोजन पैकिट वितरण की श्रृंखला में सोमवार को वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव के निर्देशन में कोटा की ओपन लाईन शाखा के अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में शाखा पदाधिकारियों एवं रेलकर्मचारियों के घरों पर बना लगभग 500 खाने के पैकिटों को खेड़ली फाटक स्थित नन्दाजी की बाड़ी, नेहरू नगर तथा जनकपुरी रोड़ के पास ठहरे हुए निर्धन मजदूरों को खाना वितरण किया गया।
इस अवसर पर यूनियन के मंडल कोषाध्यक्ष इरशाद खान, ओपनलाईन शाखा के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव संजय चौहान, राजमल शर्मा, संजय भटनागर, बीडी रज्जक, राकेश कुमार, मनोज कुमावत, देवेन्द्र ग्रोवर, एलएस चाहर, श्याम शर्मा, रमेश, रघुवीर तथा अजय त्रिवेदी का इस आयोजन के लिए मुख्य योगदान रहा।
मंगलवार को भोजन वितरण की श्रृंखला में कोटा कैरिज एण्ड वैगन शाखा द्वारा खाने के पेकिट वितरण करेगें।