![WhatsApp Image 2022-08-04 at 9.16.07 AM](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-9.16.07-AM-678x381.jpeg)
संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (महिला इकाई) की ओर से बुधवार को सावन महोत्सव के तहत वन विहार का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने सोलह श्रंगार एवं राजस्थानी पोषाक पहनकर सावन के गीत पेश किए। भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना की गई।
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-9.19.02-AM-4.jpeg)
म्यूजिकल सोलह श्रंगार गेम में रत्ना गुप्ता विजेता रही। तीज शब्द पहेली में सरिता विजयवर्गीय, तीज श्रंगार पहेली में पुष्पा गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। तीज हाउजी गेम्स भी खेला गया। इसी प्रकार अटपटे सवाल, चटपटे जवाब प्रश्नोत्तरी में डॉ. शैल शास्त्री, सुमन दुसाद व रजनी सिंघल ने बाजी मारी। मेहन्दी प्रतियोगिता में सपना बंसल विजेता रही। मिसेज सावन का खिताब आकांक्षा गुप्ता ने जीता।
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-9.19.02-AM-3.jpeg)
हरियाली कैटवॉक में हेमा गुप्ता व रक्षा बरडिया ने बाजी मारी। फुल मैचिंग में संतोष खण्डेलवाल ने खिताब जीता।
संगठन अध्यक्ष डॉ. तृप्ति बंसल ने कहा कि बदलते समय के साथ भारतीय पर्व परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं। सावन माह का महत्व एवं संस्कृति को भी लोग भूल रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हम सबको मिलकर संस्कृति की रक्षा करनी है। कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका पूजा खण्डेलवाल, भावना गोयल व मंजू गुप्ता ने निभाई।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. शैल शास्त्री, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. अवन्तिका शास्त्री ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-9.19.02-AM-1.jpeg)
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-9.19.02-AM.jpeg)
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-03-at-9.01.41-PM-1024x1024.jpeg)