विवेकानन्द जयंती पर बच्चों को किया फल वितरण


गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से रविवार को विवेकानंद जयंती मनाई गई, जिसके तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया एवं बच्चों को फल वितरण कर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम शिवरतन गुप्ता एवं पंकज मंगलम ने विवेकानंद जी के स्मारक पर माल्यार्पण किया एवं शाखा के पधारे हुए सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर बच्चों को फल वितरण किए। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दीवान खंडूजा एवं शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल, शाखा सचिव विष्णु गुप्ता, संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र मित्तल और संरक्षक मंडल के सदस्य रूप कुमार बिरला, लक्ष्मण गुप्ता एवं अन्य शाखा सदस्य आनंद पैगोरिया, गोपाल खण्डेलवाल एवं कार्यक्रम संयोजक विमल चंद जैन उपस्थित रहे। दीवान खंडूजा ने विवेकानंद जी के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर कार्यक्रम का समापन किया।