सभापति कृष्ण कुमार आज करेंगे नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन

गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की ओर से इस वर्ष निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2026, शनिवार से वर्धमान हॉस्पिटल में किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को किया जाएगा।

शिविर के शुभारंभ से पूर्व क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव लायन वीरेन्द्र कुमार आर्य एवं कोषाध्यक्ष आलोक मित्तल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर पोस्टर का विमोचन 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे सभापति कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर) के कर कमलों से उनके निवास पर किया जाएगा।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर क्लब की प्रमुख सेवा गतिविधियों में शामिल है। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के सफल संचालन के लिए मुख्य समन्वयक लायन डॉ. मनोज जैन एवं लायन मुकेश राजाराम मीना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए संयोजक लायन शशिकांत शुक्ला, लायन विश्वनाथ गोयल, लायन सोमव्रत अग्रवाल, लायन शिवराज जांगिड़, लायन अतुल डंगायच एवं लायन सचिन बंसल को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

लायंस क्लब गरिमा के पदाधिकारियों ने आमजन से इस निःशुल्क सेवा शिविर का लाभ उठाने की अपील की।