कोरोना से 1 की मौत, 1 कोरोना संक्रमित, जिले में संख्या हुई 118

badhtikalam.com गंगापुर सिटी। गंगापुर शुक्ल कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। वहीं आज 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 118 हो गई है।
शुक्ल कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय वृद्ध जो कि लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। जयपुर के एक अस्पताल मेें इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी की लाटा हाउस कॉलोनी से 43 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आपको बता दें कि गंगापुर में 97 केस, 77 रिकवर, 14 एक्टिव केस, 6 की मृत्यु हो चुकी है। गंगापुर सिटी स्थित कोविड सेंटर पर 5 कोरोना पॉजिटिव भर्ती है।
कोरोना के प्रति प्रशासन की ओर से जिले की सम्पूर्ण जनता को सावधानी बरतते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गंगापुर शहर के बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डर लगता है कि कहीं कोरोना का प्रकोप बढ़ ना जाए। हमें चाहिए कि हम इस भीड़ में शामिल नहीं होवें। तभी हम कोरोना से बच सकते हैं। प्रशासन को बाजारों में बढ़ती भीड़ पर कंट्रोल करना चाहिए, जिससे हम कोरोना पर विजय पा सकें।
आपको बता दें कि अब तक जिले में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ी है।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam