FOG से 13 वाहन टकराए, एक चालक की मौत, 6 घायल

FOG: मुर्गों से भरी गाड़ी से मुर्गे लूटे, चिल्लाता रहा घायल चालक

आगरा। कोहरे (FOG) का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कोहरे (FOG) के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर 13 वाहन टकरा गए जिससे एक ड्राइवर की मौत होने के साथ 6 लोग घायल हो गए। टकराए 13 वाहनों में एक गाड़ी में मुर्गे भरे थे और इस गाड़ी का चालक घायल था। ऐसे में लोग गाड़ी में से मुर्गे लूटकर ले जाते रहे और घायल चालक चिल्लाता रहा। कुछ लोगों ने मुर्गे लूटने का वीडियो भी बनाया।

जानकारी के अनुसार झरना नाले पर कोहरे (FOG) के कारण भिड़े 13 वाहन में सुनील कुमार की गाड़ी भी थी। सुनील ने बताया कि उसकी गाड़ी में मुर्गे भरे थे और कासगंज जा रहे थे। कोहरे के कारण पीछे से आए वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गाड़ी सड़क पर छोड़कर वह सड़क किनारे खडा गया।

READ MORE: Ayodhya Ram Mandir: राजस्थान से अयोध्या के लिए 15 स्पेशल ट्रेन संचालित होंगी

सुबह लोगों की आवाजाही बढऩे पर उन्होंने गाड़ी में मुर्गे देखकर उनको लूटना शुरू कर दिया। सड़क के दोनों तरफ लोग अपने वाहन रोककर मुर्गे लूटने में लग गए। पहले तो उन्होंने लोगों को रोका, लेकिन भीड़ के आगे वो कुछ कर नहीं पाए। सुनील ने बताया कि गाड़ी में करीब ढाई लाख रुपए के मुर्गे थे।

हाईवे पर FOG के बीच में लोगों ने मुर्गे लूटने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। FOG में वाहनों दिखाई नहीं दे रहे थे, इसके बावजूद लोग बीच सड़क पर गाड़ी से मुर्गे निकालने में लगे रहे। मुर्गे लूटने के बाद वो हाईवे पर भागते रहे। लोगों के हाथ में जितने मुर्गे लगे, वो उन्हें ले गए।