हराम का कमाते हो, औलाद लूली-लंगड़ी होगी, एक्सीडेंट में मारे जाओगे: MLA Ladu Lal Pitaliya 

MLA Ladu Lal Pitaliya: चिकित्सक राजेंद्र मौर्या ने कहा- ट्रांसफर करा लूंगा, वीआरएस ले लूंगा लेकिन गलत नहीं सुनूंगा

भीलवाड़ा। सहाड़ा से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया (MLA Ladu Lal Pitaliya) एक अस्पताल में कथित निरीक्षण के दौरान भगवान की तस्वीर हटाने को लेकर चिकित्सक पर भड़क गए। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभारी डॉ. राजेंद्र मौर्या के चैम्बर से भगवान की तस्वीरों को हटा दिया गया है।

इस पर विधायक (MLA Ladu Lal Pitaliya) ने कहा कि ये दुकानदारी यहां मत चलाओ, किसी और जगह चलाना। एक महीना पहले पेंट हुआ था। अब तक भगवान की तस्वीरें दोबारा नहीं लगाई गई है। किसी का दिमाग नहीं चला क्या। आप इतने समझदार आदमी हो, सनातन धर्म को नहीं मानते हो। मेरे आने से पहले तस्वीर क्यों नहीं लगी।

आज अगर मैं यहां नहीं आया होता तो क्या तस्वीर नहीं लगाते क्या? MLA Ladu Lal Pitaliya ने डॉक्टर से कहा कि आप लोग लिख कर दे देते हो। मरीजों को दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती हैं। बाहर से जांचें करवाने पड़ती है। भगवान से डरो, शर्म करो। आने वाली औलाद लूली-लंगड़ी पैदा होगी। शर्म करो कमीशन लेते हो। एक्सीडेंट में मारे जाओगे। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

दूसरी ओर गंगापुर के जय अम्बेश गुरु सैटेलाइट अस्पताल प्रभारी डॉ. मौर्या ने MLA Ladu Lal Pitaliya द्वारा लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया। मौर्या ने कहा कि मैं भी सनातनी हूं। भगवान की तस्वरी जानबूझकर नहीं हटाई है। जहां तक भ्रष्टाचार के आरोप की बात है, यह अगर सच होते तो लिखित में कोई शिकायत क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादा परेशानी आई तो ट्रांसफर करा लूंगा, वीआरएस ले लूंगा लेकिन लेकिन गलत नहीं सुनूंगा।

MLA Ladu Lal Pitaliya ने कहा कि गरीब के साथ धोखा करते हो। मुझे गरीब लोग बोलते है, हम यहां डिलीवरी के लिए आते हैं तो उसके भी पैसे लिए जाते हैं। हराम का कमा-कमा के क्या करोगे? पीछे काना-खोड़ा पैदा होगा। एक्सीडेंट में मारे जाओगे। ईमानदारी से चलो भगवान बहुत अच्छा करेगा।

कार्यकर्ताओं के कहने पर MLA Ladu Lal Pitaliya द्वारा चिकित्सक से इस प्रकार का व्यवहार किए जाने के बाद मामला गरमा गया। बात बिगड़ती देख सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने कहा कि 20 साल से व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं। मेरे कहने का मतलब व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर था, इसका गलत मतलब निकाला गया है। सीएमएचओ से बोलकर काम नहीं करने वालों को एपीओ करने और नया स्टाफ लगाने के लिए कहा है। मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, बाहर की दवाइयां लिख दी जाती है। बीमार चक्कर लगाते रहते हैं। कल रात में भी एक प्रेगनेंट महिला को परेशान होना पड़ा और फोन लगाने के बाद काम हुआ। हालात सुधरें, इस बात को लेकर अधिकारियों को चेताया था।

READ MORE: FOG से 13 वाहन टकराए, एक चालक की मौत, 6 घायल

दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि किसी कार्यकर्ता का कोई पेशेंट भर्ती था, इसे लेकर मामले को तूल दिया गया। इस पूरे मामले के बाद डॉ. मौर्या ने कहा कि विधायक सुन नहीं रहे थे। मैंने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की। विधायक बोलते रहे और मैं सुनता रहा। विधायक लादूलाल पितलिया ने करप्शन के आरोप लगाए। हम चुपचाप सुनते रहे। विधायक ने हमसे कहा- प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे, कोई पानी पिलाने वाला नहीं मिलेगा। एक्सीडेंट में मारे जाओगे। सुनकर बुरा लगा, लेकिन हम चुपचाप सुनते रहे। मुझे अस्पताल में 4 साल हो गए हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस तरह से बात नहीं की। ज्यादा ही दिक्कत आई तो वीआरएस ले लूंगा, नहीं तो ट्रांसफर करा लूंगा, लेकिन गलत नहीं सुनूंगा।

डॉ. मौर्या ने कहा कि मैं भी सनातनी हूं, भगवान् को मानता हूं। 20 दिन पहले अपने चैम्बर का पेंट कराया था। तब यहां भगवान की कागज की तस्वीरें लगी थी। मैंने उन्हें फ्रेम कराने को भेजा है। ऐसी कोई बात नहीं है कि तस्वीरें जानबूझ कर हटाई गई हों। अब भी तस्वीर नहीं लगी हंै। फ्रेम होकर आएंगी, तब लगवाई जाएंगी। पूरे अस्पताल में और भी जगहों पर भगवान की तस्वीरें यथावत लगी हैं।