संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करें कार्यकर्ता

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
-वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
गंगापुर सिटी।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, रामसिंह खटाना, सभापति शिवरतन अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति विस्तारक सतीश, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित आदि ने श्याामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ पार्टी ध्वज की पूजा की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना बूथ सबसे मजबूत के विचार को साकार करते हुए पार्टी की पंचम निष्ठाओं, रीति-नीतियों का निष्ठापूर्वक अनुसरण करते हुए संगठन के स्तर पर समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा अपने जीवन में किए गए बलिदान को याद कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना व पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य है, जो राष्टवाद को सर्वोपरि मानते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर हैं।
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम बुकसेलर, जगदीश गिरी, सूरजमल जाट, सीताराम सिसोदिया, प्रदीप सरकार, ओमप्रकाश डंगायच आदि का पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
संचालन पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट नवीन शर्मा ने किया। शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव २०२३ व लोकसभा चुनाव २०२४ में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, एडवोकेट अनिल दुबे, अंजू जाटव, दीपा गुप्ता, पार्षद ओमी कटारिया, नीरू यादव, दीपक सिंहल, विनोद अटल, धनसिंह मावई, वेदप्रकाश सोनवाल, डॉ. निर्मल, महेश कैमला, एडवोकेट हिमांशु शर्मा, नरेश दुबे आदि मौजूद थे।