अन्नपूर्णा रसोई से 1580 भोजन पैकेट किए वितरित

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी के चलते शहर में विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक व सामाजिक संगठन सक्रिय होकर जरुरतमंद व गरीब तबके के लोगों के लिए भोजन सामग्री वितरित करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी की ओर से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में शहर में रह रहे जरुरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से चल रही अन्नपूर्णा रसोई में खाना तैयार कर कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड पहुंचकर जरुरतमंदों को भोजन पैकेट पहुंचा रहे हैं।
मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अन्नपूर्णा रसोई को इसी प्रकार लॉकडाउन के दौरान आगे भी संचालित किया जाएगा। इस पुण्य कार्य मे सभी भाजपा शहर मण्डल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, समस्त बूथों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व समस्त कार्यकर्ता तन-मन व धन से अन्नपूर्णा रसोई के पुण्य कार्य में सहयोग देकर कोरोना महामारी के वैश्विक संकट में सहयोगी के रूप में शहर में सेवाभाव से लगे हुये हैं। शनिवार को शहर में अन्नपूर्णा रसोई से कुल 1580 खाने के पैकेट वितरित किये गए। इस कार्य में मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, मिथलेश व्यास, शिवदयाल जोशी, अन्नू रोसी, राजेन्द्र सहजपूरा, हलवाई उमेश की व्यवस्था में साथ ही वार्ड अनुसार वार्ड 15 विनोद, लोकेश मीना वार्ड 7, धनेश शर्मा, भरतलाल मीना वार्ड 17, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल वार्ड 18, 19, कमलेश महावर वार्ड 16, महेंद्र दीक्षित वार्ड 21, नरेश दुबे वार्ड 22, सावित्री शर्मा, शारदा शर्मा व राधा दीक्षित वार्ड 33, विष्णु गुरुजी, भगवान सेन, गोपाल गर्ग वार्ड 41, 43, ललित, श्रीमोहन प्रजापति वार्ड 42, एसआर बैंसला वार्ड 37, नारायण महावर गंगाजी की कोठी, गौरव गर्ग, संदीप सिंह वार्ड 30, 31, मुकेश भारद्वाज, अंजू जाटव, कर्ण लोधा, चिरंजी लोधा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्य मे बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है।