केरल में 265 Corona Positive, 41 देशों में फैला, जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले

बढ़ती कलम की अपील: दो गज दूरी-मास्क जरुरी

Corona के 640 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली। कोरोना (Corona) का जेएन.1 वेरिएंट देश में पांव पसार रहा है। 24 घंटे में देशभर में Corona के 640 नए मामले दर्ज किए गए तथा एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 हजार 997 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 669 था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोना का नया जेएन.1 वेरिएंट 41 देशों में फैल चुका है। फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और स्वीडन में जेएन.1 के मामले सबसे ज्यादा हैं। भारत में नए वेरिएंट के 21 मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल राज्य में ही 2 हजार 606 एक्टिव मामले हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां 21 दिसंबर को Corona के 265 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। जयपुर में एक माह का बच्चा Corona Poitive पॉजिटिव मिला है जिसका इलाज चल रहा है।

READ MORE: युवा मन पर उदासीन छाया: भारत की पोस्ट-कोविड पीढ़ी में आत्महत्याओं की चिंताजनक वृद्धि को उजागर करना

कर्नाटक में कोविड के 105 और महाराष्ट्र में 53 मामले हैं। यूपी के नोएडा में कई महीनों के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है। डब्ल्यूएचओ ने जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अभी तक का विश्लेषण कहता है कि मौजूदा वैक्सीन जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले वेरिएंट पर पूरी तरह से कारगर है। इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।
हालांकि डब्ल्यूएचओ ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है

जेएन.1 वेरिएंट
केंद्र सरकार ने नए वेरिएंट को लेकर सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी राज्यों को ज्यादा से ज्यादा कोविड टेस्ट करने को कहा गया है। केंद्र ने पॉजिटिव सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजने का निर्देश दिया है।
केरल में कोविड-19 का मामला बढ़ने के कारण वहां भी एडवाइजरी जारी की गई है। यहां 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों, किडनी, हृदय, लिवर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली मांओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी गई है।