गंगापुरसिटी। गुलकन्दी देवी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर गंगापुरसिटी का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा ने बताया कि कक्षा 10 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रा दिव्या शर्मा पुत्री संजय शर्मा व योगेश कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्या मंदिर के साथ गंगापुरसिटी का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार छात्रा अनुष्का गुप्ता पुत्री चतुर्भुज गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है तथा 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मीडिया प्रभारी प्रधानाचार्य (उ. प्रा.) सीताराम पूर्विया ने बताया कि 109 छात्राओं में से 89 का गार्गी पुरस्कार में चयन हुआ।
Related Articles
Rajasthan Shikshak Sangh: विजेन्द्र खटाना अध्यक्ष, सोहन लाल गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित
चुनाव: Rajasthan Shikshak Sangh सियाराम जिला शाखा गंगापुर सिटी गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (Rajasthan Shikshak Sangh) सियाराम जिला शाखा गंगापुर सिटी की कार्यकारिणी के चुनाव महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मिर्जापुर में जिला निर्वाचन अधिकारी […]
योग-प्राणायाम शिविर के साथ भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह का आगाज
गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुरसिटी की ओर से बुधवार सुबह अर्जुन पैलेस में योग व प्राणायम शिविर के साथ संस्कृति सप्ताह की शुरूआत की गई। भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर […]
अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला संगठन की ओर से हुआ खेल महोत्सव का आयोजन
गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला संगठन की ओर से गुरुवार को रूकमणी पैलेस में खेल महोत्सव (KHEL MAHOTSAV) का आयोजन किया गया। संरक्षक मंत्री ऊषा सेठी व छगनी बरडिय़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम […]