अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला संगठन की ओर से हुआ खेल महोत्सव का आयोजन

गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला संगठन की ओर से गुरुवार को रूकमणी पैलेस में खेल महोत्सव (KHEL MAHOTSAV) का आयोजन किया गया। संरक्षक मंत्री ऊषा सेठी व छगनी बरडिय़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रीना पल्लीवाल ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही स्फूर्ति भी बनी रहती है।

महामंत्री उर्मिला डाँस ने कहा कि रामजी के आगमन से हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आई है। इस सांस्कृतिक उत्सव में हम सब मिलकर राम राज्य की नींव रखें और समृद्धि की दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलें। रामजी के मार्गदर्शन में हम सभी एक बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। इस अवसर पर दो बच्चों ने राम-सीता के मनभावन रूप प्रस्तुत किए। संयोजक मण्डल महामंत्री उर्मिला डाँस, उपाध्यक्ष वर्षा नाटानी, निर्मला खारवाल व दिव्या गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। दिव्या गुप्ता, कविता रावत व रेणु गुप्ता ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

संयोजक टीम ने चम्मच दौड़ व म्यूजिकल माला गेम्स हुए, जिसमें सरिता गुप्ता, ऊषा ठाकुरिया, मल्लिका मित्तल व सीमा गुप्ता विजेता रहीं। अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।