कृष्ण जन्म का छाया उल्लास, पंचामृत से किया अभिषेक

गंगापुरसिटी। श्री श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में विजय पैलेस में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाया गया। साथ ही ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। समिति के संरक्षक चंद्रभान गुप्ता, अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद, सभापति शिवरतन गुप्ता, राजेंद्र मोदी, सुरेश खूटला एवं कई श्याम प्रेमियों के द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद इमरान एण्ड म्यूजिकल गु्रप के द्वारा गणेश वंदना एवं हनुमानजी की वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। लालसोट के रिंकू जोशी ने मां भगवती की भेंट प्रस्तुत की। दौसा के भजन गायक अजय शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। अजय शर्मा के द्वारा ‘बैठ नजदीक तू सावरे के, पलना में बैठी नंदलाल के जमुना मैया तरस रही है। अजय के द्वारा धमाल यशोदा जायो लल्ला निक होले झोटा दीजो की प्रस्तुति पर सभी खड़े होकर नाचने लगे। अजय शर्मा की शानदार प्रस्तुति के बाद गंगापुर सिटी की स्थानीय कलाकार काजल जादौ के द्वारा मधुर प्रस्तुति दी गई। जयपुर के आयुष सोमानी के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

रात्रि 12 बजे नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की केजयघोष के साथ ही लड्डूगोपाल जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया और सुंदर वस्त्र पहनाकर सजाया कर माखन मिश्री का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक आरती की। समिति की ओर से पंचामृत एवं पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। संचालन नंदकिशोर धौलेटा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पवन कुडग़ांव, लाला भाई, हरिचरण, राकेश, संजय ठीकरिया, बंटी मोदी, डॉक्टर निरंजन, मनीष त्रिपाल, हेमंत सिंघल, गणेश सोनी, रवि पुजारी, मदन मोहन गोठड़ा, विष्णु चौबे, पंकज महावीरजी, अशोक बंसल, सतीश धर्म कांटा, कमलेश खंडेलवाल, रामू डांस, महेश आरेडिया, बंटी सलेमपुर, अशोक चाय वाले, भोला, रूप कुमार बिरला, हरिमोहन बैराड़ा,भगवान बैराड़ा, सीताराम सिंहल, मदन बुरा वाले, ओमप्रकाश धर्म कांटा, मानव सेवा संस्थान संरक्षक विजय गोयल, गौ सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, श्री श्याम परिवार महिला मंडल, श्री श्याम सखा मित्र मंडल, श्री श्याम सरकार, बांके बिहारी मित्र मंडल एवं कई श्याम सेवी संस्थाओं के श्याम प्रेमी मौजूद थे।