गंगापुरसिटी। क्षेत्र के उदेई कलां (बड़ी उदेई) गांव में रविवार को कुएं में एक शव मिला है। कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी राजकुमार व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया हैं। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि उदेई कलां में नादौती रोड पर सड़क किनारे कुएं में एक लाश पड़ी है। इस पर मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान समाजसेवी मुक्तदिर अहमद सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है और बदन एकहरा है। सिर पर काले व लम्बे बाल है। क्रीम कलर की हाफ टीशर्ट काल रंग का पाजामा पहने हुए हैं। दाहिन हाथ पर अंग्रेजी में एएस लिखा हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
Related Articles
भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल कार्यकारिणी घोषित
गंगापुरसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष […]
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव
गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा विजय पैलेस में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मंडल में शामिल मोनिका जैन, ममता जैन, कौशल्या बिरला और सुमन गर्ग ने आयोजन का सफल बनाया। […]
जानें किसको कितने मत मिले… सवाई माधोपुर व करौली जिले से भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीट मिली
सवाई माधोपुर-करौली विधानसभा चुनाव परिणाम गंगापुर सिटी. राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम अंतिम चरण में हैं। शुरुआती रुझान से अंतिम परिणाम आने तक भाजपा ने लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी। दूसरी ओर सुबह से ही […]