गंगापुरसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की सहमति से किसान मोर्चा शहर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। उपाध्यक्ष पद पर मनु सभापति, हुकम चंद रैगर, मंडल महामंत्री पद पर संतोष शर्मा, मंत्री पद पर सुरेश कटारिया, महेश योगी, हेमराज सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र ठेकला सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश मिर्जापुर, मुकेश रेगर, दामोदर प्रजापत को शामिल किया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी व शहर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
Related Articles
गंगापुर में आज 3 कोरोना संक्रमित, जिले में संख्या हुई 138
गंगापुर में हुए 115 कोरोना संक्रमितगंगापुर सिटी। गंगापुर शहर में कोरोना का कहर जारी है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक गंगापुर शहर में 115 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।सवाईमाधोपुर जिले में सर्वाधिक संक्रमित गंगापुर […]
रतनलाल जैन के निधन पर व्यापार मण्डल ने किया दु:ख प्रकट
गंगापुर सिटी। व्यापार मण्डल सदस्य मैसर्स टीकमचंद रतनलाल जैन के मालिक रतनलाल गोधा का असामयिक निधन सोमवार को हो गया। उनके निधन पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरा दुख जताया है। साथ […]
बड़ी उदेई: कुएं में मिला शव, शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा शव
गंगापुरसिटी। क्षेत्र के उदेई कलां (बड़ी उदेई) गांव में रविवार को कुएं में एक शव मिला है। कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सदर […]