गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाखा की ओर से विकसित नेहरू पार्क में भारत माता आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष बाडी से आए प्रांत राजस्थान पूर्व के अध्यक्ष डॉ. शिवदयाल मंगल थे। प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंघल, प्रान्तीय संस्कार प्रमुख सरोज मंगल, शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव मयंक शर्मा व कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल मंचासीन रहे। सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत गायन के साथ की गई। गायिका काजल जादौ ने देशभक्ति गीत गाकर सभी में जोश भर दिया। इस मौके पर 111 दीपकों के साथ भारत माता की आरती कर भारत माता का जयघोष किया गया। संयोजक प्रशांत सिंघल व सह संयोजक विष्णु गोयल व देवेन्द्र गोयल ने सभी का धन्यवाद दिया। परिषद की महिलाओ द्वारा रंगोली सजाई गई।
Related Articles
प्रभुजी को भिजवाया हिण्डौन सिटी अपना घर आश्रम
गंगापुर सिटी। अपना घर सेवा समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर आज एक प्रभुजी को वाहन से अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी भिजवाया।अपना घर सेवा समिति के संरक्षक मोतीलाल रावत को आज सुबह सूचना मिली […]
आमजन ने भरी हुंकार, रेल बचाने के लिए हम भी हैं आंदोलन के लिए तैयार
जन आंदोलन के तहत रेल कर्मचारियों और शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा रेलवे के निजीकरण के विरोध में बहुत जबरदस्त प्रदर्शनवक्ताओं ने कहा रेलवे किसी की बपौती नहीं, यह हमारी है, इसका निजीकरण हमें मंजूर […]
15 March 2021: सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण खबरें
बिजली, पानी व अन्य विभागों की समीक्षा बैठक आयोजितसवाई माधोपुर। बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। […]