भारत विकास परिषद विवेकानंद ने की भारत माता की आरती

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाखा की ओर से विकसित नेहरू पार्क में भारत माता आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष बाडी से आए प्रांत राजस्थान पूर्व के अध्यक्ष डॉ. शिवदयाल मंगल थे। प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंघल, प्रान्तीय संस्कार प्रमुख सरोज मंगल, शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव मयंक शर्मा व कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल मंचासीन रहे। सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत गायन के साथ की गई। गायिका काजल जादौ ने देशभक्ति गीत गाकर सभी में जोश भर दिया। इस मौके पर 111 दीपकों के साथ भारत माता की आरती कर भारत माता का जयघोष किया गया। संयोजक प्रशांत सिंघल व सह संयोजक विष्णु गोयल व देवेन्द्र गोयल ने सभी का धन्यवाद दिया। परिषद की महिलाओ द्वारा रंगोली सजाई गई।