गंगापुरसिटी। NFIR के आह्वान पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से 13 से 18 सितम्बर तक मनाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत शुक्रवार को गंगापुरसिटी की शाखाओं ने रेलवे चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर डी. के. शर्मा ने कहा कि सरकार निजीकरण एवं निगमीकरण पर आमदा है। मुद्रीकरण के नाम पर रेलवे को बेचने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। अकेले रेलवे की परिसंपत्तियों से डेढ़ लाख करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसे जुटाने के लिए 400 रेलवे स्टेशन, 90 यात्री ट्रेन, 741 किलोमीटर कोंकण रेलवे, 1400 किलो मीटर रेलवे की पटरियां,15 भारतीय रेल के स्टेडियम, 265 गोदाम के अलावा कई रेलवे कालोनियों को निजी हाथों में सौंपने की बात की जा रही है। यह रेल कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। इसके विरोध में मजदूर संघ ने बिगुल बजा दिया है, यदि समय रहते कर्मचारी विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो रेल कर्मचारी र्इंट से ईंट बजा देगा। इस मौके पर उप मंडल सचिव डी. के. शर्मा, केंद्रीय सदस्य पी. सी. मीणा, भवानी सिंह राजपूत, घनश्याम मीणा, बली चरण, धर्मा, दीवान सिंह, मुंशी राम, पदमचंद, राम चरण आदि रेल कर्मचारी मौजूद थे।
Related Articles
रेसला पदाधिकारियों का दौरा: लम्बित शेष मांगे भी शीघ्र होगी पूरी-सिहाग
गंगापुरसिटी। रेसाला के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिहाग, प्रदेश महामंत्री सुुमेर खटाना व प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी रविवार को गंगापुरसिटी दौरे पर आए। इस दौरान अर्जुन पैलेस में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का माला […]
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन यूथ विंग के युवा जागृति अभियान को मिला युवा रेल कर्मियों का अपार समर्थन, जारी रहेगा अभियान
5 जुलाई से 11 जुलाई तक युवा रेलकर्मी मनाएंगे यूथ टारगेट वीकगंगापुर सिटी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की यूथ विंग के तत्वावधान में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों में आज नौवें दिन भी […]
किराने की एक ओर दुकान में चोरी, शटर ऊंची कर वारदात
गंगापुरसिटी। शहर में एक बार फिर से चोरों ने किराने की एक ओर दुकान को निशाना बनाया है। चोरी की ताजा वारदात गुरुवार रात को शिवपुरी बी कॉलोनी में स्थित राज किराना स्टोर में हुई […]