आर. सी. सी. यूनियन: राजपाल मीना अध्यक्ष व शरीफ उपाध्यक्ष बने

गंगापुरसिटी। शहर में अग्रवाल कर्मचारी सामुदायिक भवन में गत दिनों आर. सी. सी. यूनियन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अवधेश मुनीम ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राजपाल मीना के नाम पर सहमति बनने पर मीना को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शरीफ भाई (मोटा) को चुना गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित 11 सदस्य मनोनीत किए गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया।