शिक्षक संघ (सियाराम): जिला कार्यकारिणी के निर्विरोध हुए चुनाव

गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी रामदयाल मीना, प्रदेश संरक्षक व सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश नारायण मिश्र की देखरेख में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 3 में निर्विरोध सम्पन्न हुए। इस दौरान इरशाद अहमद सभाध्यक्ष, महेश जैन उपसभाध्यक्ष, मुजाहिद खान अध्यक्ष, सोहनलाल गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेशचंद शर्मा मंत्री, देवेन्द्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष तथा जगदीश नारायण मिश्र, ओमप्रकाश शर्मा, विष्णु कुमार जोशी, राजुद्दीन कुरैशी, राजेन्द्र पालीवाल प्रदेश महासमिति सदस्य चुने गए। इस मौके पर ईश्वरदयाल शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, रामलाल वैष्णव, हनुमान शर्मा, चंद्रप्रकाश गर्ग, शिवचरण मीना, मधुमंगल शर्मा, निसार अहमद, गोपाल लाल गुप्ता, प्रेमचंद शर्मा, ओमप्रकाश मीना, गोविन्द अवस्थी, बाबूलाल मीना, नरेशचंद गुप्ता, लुकमान अहमद, अकमुद्दीन, रामोतार, अजमतउल्लाह, संजय मीना, जितेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।