सेवा सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता आयोजित करेंगे कई कार्यक्रम

-25 सितम्बर को होगा सेवा सप्ताह का आगाज
गंगापुरसिटी।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा की अध्यक्षता में अग्रसेन कॉलोनी स्थित जीपीएस साइंस एकेडमी में आयोजित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम आयोजन के लिए बोहरा व गोपाल भाई स्लेट को संयोजक बनाया गया। वहीं सह संयोजक का दायित्व घनश्याम शर्मा, मनमोहन बजाज, सतीश व्यास, ओमप्रकाश डंगायच व अशोक शर्मा को प्रदान किया गया। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के मौके पर सेवा सप्ताह का आगाज किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे संयोजक प्रदीप सरकार, हेमेन्द्र तिवाडी व दयालदत्त बोहरा के संयोजन में नसिया कॉलोनी दीनदयाल पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई जाएगी।

READ MORE: राजस्थान की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्नक्षेत्र में निराश्रित व्यक्तियों को भोजन खिलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 सितम्बर को राजकीय चिकित्सालय में विनोद शर्मा, नागेश लोढ़ी, गोपाल दीक्षित व नरेश दुबे के संयोजन में रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। 29 सितम्बर को वजीरपुर के राजकीय अस्पताल में घनश्याम शर्मा श्यारोली, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश गोयल व राजेन्द्र सिंह जाट वजीरपुर के संयोजन में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। 2 अक्टूबर को पंचायत समिति में गांधी जयन्ती मनाई जाएगी। वहीं इसी दिन विजय बोहरा, मुकेश जांगिड व अनिल गुप्ता के संयोजन में गौशाला में गायों को चारा खिलाया जाएगा। इसी प्रकार रणजीत सिंह राजपूत व दर्शन सिंह गुर्जर के संयोजन में उप स्वास्थ्य केन्द्र तलावडा व 7 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महूकलां में प्रदीप चौपडा, विनोद शर्मा व महेश कैमला के संयोजन में फल वितरित किए जाएंगे।