अब डांडिया महोत्सव 1 को: सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव

अग्रसेन जयंती महोत्सव
गंगापुरसिटी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष रेखा गर्ग की अध्यक्षता में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में संयोजक महिलाओं की बैठक आयोजित हुई।
महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि किन्ही कारणों से अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तारीख में बदलाव किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक मंजू सिंहल ने बताया की 26 सितम्बर को दोपहर 1 बजे अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भाग लेने की इच्छुक बालिकाएं 23 सितम्बर को दोपहर 1 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला में पंजीयन करा सकती हैं। इसी प्रकार 28 सितम्बर को दोपहर 1 बजे अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली व मांडना प्रतियोगिता होगी। संयोजक अनीता पंसारी और मधु भंडारी ने बताया कि रंगोली-मांडने के लिए आवश्यक सामग्री प्रतिभागी स्वयं लेकर आएंगी। अग्रवाल धर्मशाला में ही होने वाली चम्मच दौड़ की संयोजक सुनीता गुप्ता और गायत्री गर्ग रहेंगी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की संयोजक पुष्पा गर्ग रहेंगी।

READ MORE: प्रधान, उप प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

इसी प्रकार 1 अक्टूबर को अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया महोत्सव आयोजित होगा। संयोजक संजना मित्तल और आशा सिंहल ने बताया कि डांडिया महोत्सव में कपल और बच्चों का प्रवेश टिकट के आधार पर होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट ऑनलाइन 928398049 पर बुक करा सकते हैं। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मिलेंगे। डांडिया महोत्सव में बेस्ट कपल ड्रेस, बेस्ट डांस फीमेल, बेस्ट डांस कपल, बेस्ट डांस किड्स आदि प्रतियोगिताएं भी रखी गई है। एक बम्पर प्राइज भी रखा गया है। 5 अक्टूबर को कुर्सी दौड़ की संयोजक गायत्री व जलेबी कूद की संयोजक रश्मि गुप्ता व माया गुप्ता ने बताया कि रस्साकसी प्रतियोगिता अग्रवाल धर्मशाला में ही रखी जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं की संरक्षक सरोज गर्ग व मंजू मंगलम् रहेंगी।