भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का करेंगे स्वागत

गंगापुरसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 15 सितम्बर बुधवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जयपुर से करौली जाने के दौरान डॉ. पूनिया का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास व शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि जयपुर से करौली जाने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सुबह 10 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के बायपास स्थित निवास पर पार्टी के जिला, शहर मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, नगर परिषद सभापति, उप सभापति, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद सहित वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधयों की ओर से पूर्व विघायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में समारोह में स्वागत किया जाएगा। शहर के अन्य स्थानों पर भी डॉ. पूनिया का स्वागत किया जाएगा।