भाजपा महिलाओं के उत्थान व समृद्धिकरण के लिए करती है कार्य

-भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा का दौरा
गंगापुरसिटी।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान विजय पैलेस में नगर परिषद की पूर्व सभापति संगीता बोहरा के नेतृत्व में महिलाओं ने पूजा कपिल मिश्रा का स्वागत किया।
छात्र नेता नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से पूजा कपिल मिश्रा का मंगलवार को गंगापुरसिटी में प्रवास हुआ। सवाई माधोपुर से गंगापुरसिटी आगमन के दौरान मातृ शक्ति संगठन की अध्यक्ष गुंजन शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने पूजा मिश्रा का फव्वारा चौक पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान भारत मां के जयकारों व वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

इसके बाद विजय पैलेस में अतिथियों का स्वगत किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। महिला जागृति संगठन की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का रेखा भारद्वाज का स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, पूर्व चेयरमैन हरिप्रसाद बोहरा, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, बामण बड़ौदा सरपंच अक्षिता शर्मा, पूर्व प्रधान अल्का बजाज, हरिओम पटेल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंचासीन थे।

READ MORE: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का करेंगे स्वागत

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला एक समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होती है। इस सृष्टि का संचार स्वस्तिका उद्गम नारी के बिना संभव नहीं है। इसलिए यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता की भावना के साथ में नारियों का सम्मान आज प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र एक पार्टी है जो कि महिलाओं के उत्थान व समृद्धिकरण की बात करती है।

संचालन विनोद शर्मा ने किया। पूर्व चेयरमैन संगीता बोहरा ने अतिथियों सहित पार्षदों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील दीक्षित, कौशल बोहरा, ओमी कटारिया, पार्षद गोविंद पाराशर, रामबाबू शर्मा, नागेश लोढ़ी, रेणु आर्य, मंजू सिंघल, नीरज दीक्षित, उर्मिला गुर्जर, मातृ शक्ति संगठन की सीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, ममता गुर्जर, वंदना शर्मा, माया शर्मा, कविता खुटेटा, अतुल शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, विनोद अटल, हेमंत तिवारी, मनमोहन बजाज, लक्ष्मण माली, जगदीश गिरी, दीपक सिंघल, ओम प्रकाश डंगयाच, घनश्याम शर्मा, हर्षित शर्मा, लोकेश शर्मा, गोपाल दीक्षित, वेदप्रकाश सोनवाल, जमनालाल वैष्णव समेत कई महिलाएं व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।