जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी विधिक जानकारी

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ.-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता सहित रसोई घर व बैरकों की सफाई के बारे में जांच की। वंदियों से संवाद भी किया। उन्होंने रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की सफाई के निर्देश प्रदान किए। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई।

READ MORE: कर्मचारी महासंघ: सौंपेंगे मांग पत्र व आंदोलन का नोटिस

कारापाल पृथ्वी सिंह कविया ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 112 है। इनमें से 102 बंदी अण्डर ट्रायल एवं 10 बंदी सजायाप्ता है।। कारागृह में पुरूष बंदियो के लिए 2 एवं महिला बंदी के लिए 1 बैरक है। सचिव ने कोविड-19 के बढते संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए रसोई-घर की नियमित साफ.ई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच के निर्देश प्रदान किए। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान अभय कुमार गुप्ता, तपेश जैन पैनल अधिवक्तागण व कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।