अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड: अग्रसेन जयन्ती पर होंगे कई कार्यक्रम

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड की बैठक उदेई मोड स्थित सेवा सदन पर अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ‘सैमरदाÓ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं की मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार 30 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला मंडल की ओर से प्रतियोगिताओं की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ‘सैमरदाÓ व महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।