नेहरू युवा केन्द्र: फिट इंडिया फ्रीडम की दिलाई शपथ

गंगापुरसिटी। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकसी में प्रधानाचार्य रजनसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता ने बताया कि साथ ही फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के मूल मंत्र का अनुसरण कर स्वयं और परिवार को फिट रहने का संदेश दिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूली के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई। साथ ही कोविड जागरुकता व वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद था।