गंगापुर सिटी। मुम्बई के पालघर में हुई बर्बर घटना की आज भाजपाइयों ने घोर निंदा की है। जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित ने बताया कि पालघर में कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह दो संतों को निर्ममता पूर्ण मौत के घाट उतार दिया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। पुलिस की मौजूदगी के बाद इस तरह की घटना घटित होना महाराष्ट्र सरकार के बेवस कानून की स्थिति को दर्शाता है। दीक्षित ने कहा कि ये महाराष्ट्र पुलिस की नाकामी ओर निर्लज्जता भी है। उन्होंने कहा कि मोब लींचिंग पर कुछ दिनों पहले हुई घटनाओं पर फि़ल्म इंडस्ट्री के कुछ नुमाइंदे बहुत बढ़चढ़ कर बोले थे, जिनमें जावेद अख्तर व आमिर खान प्रमुख थे। आज वे लोग क्यों अपने बयान जारी नहीं करते। वे भारत में रहकर, यहां व्यवसाय कर भी अपने आपको महफूज नहीं मानते। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इस नृसंश हत्याकांड की घोर निंदा करते हंै।
Related Articles
सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत में भाजपा अव्वल
विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम राजस्थान-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सबसे अधिक सीट जीती। वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में अधिक सीटों पर जीत दर्ज की।देश के चार राज्यों के सामने आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के […]
प्रधान-उप प्रधान ने किया कार्यभार ग्रहण, विकास की जताई प्रतिबृद्धता
-पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भागगंगापुरसिटी। पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान मंजू गुर्जर व उप प्रधान पुष्कर सिंह जाट ने विधि-विधान के साथ गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद पंचायत […]
भजनलाल बने राज्य के 14वें सीएम, पीएम ने थपथपाई पीठ
गहलोत, वसुंधरा और गजेंद्र सिंह करते रहे हंसी-मजाक भाजपा शासित राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। […]