अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड़: लहरिया महोत्सव में सावन गीतों की प्रस्तुति

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड की ओर से सावन मास के उपलक्ष्य में लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल से जुड़ी महिलाओं ने सावन पर आधारित गीतों पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद गणेश वंदना की गई। महिलाओं ने लहरिया महात्सव में उत्साह के साथ कार्यक्रम में शिरकत कर मनभावन नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सरोज सेमरदा, कृष्णा गुप्ता, शकुन्तला, सरोज अतेवा, राजकुमारी, सीमा, सुनीता, बीना, सुनीता करणपुर, सरोज जिंदल, ममता सहित सभी कार्यकारणी सदस्य मौजूद थी।