अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति: चुनाव 8 को

गंगापुरसिटी। अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति गंगापुरसिटी के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति सदस्यों की आमसभा 8 अगस्त को सुबह 11.30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगी। चुनाव अधिकारी बाबूलाल कुनकटा ने बताया कि इस दौरान कार्यकारिणी के 20 सदस्यों व पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे होगी। नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक, नामांकन वापसी 2 बजे से 2.30 बजे तक, आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा। मतगणना शाम 7 बजे से होगी। निर्वाचित सदस्यों के द्वारा इसी दिन पदाधिकारियों के चुनाव होंगे।