अग्रवाल महिला सेवा समिति: लहरिया महोत्सव में झलका उत्साह, हठीलो सावन आयो रे…

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में सदस्य रजनी गोयल के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला सावन की फुहारों के साथ रेखा गर्ग की अध्यक्षता में लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया। महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि महोत्सव की कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। सांस्कृतिक मंत्री रीना मित्तल ने महोत्सव की शुरूआत में महिलाओं को तिलक और मांग टीका लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सावन की थीम पर डेकोरेशन भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाओं के लिए झूले की व्यवस्था भी की गई। महिलाओं ने सावन के गीत झूला तो पड़ गयो अमुआ…, हठीलो सावन आयो रे…, काजलियो…, मिश्री से बात आपकी… गीतों पर प्रस्तुति दी। गु्रप डांस भी किया। साथ ही सावन की थीम पर गेम्स भी आयोजित किए गए। गेम्स में मंजू मंगलम, हेमलता अग्रवाल, उर्मिला मित्तल और संजना मित्तल विजय रही। प्रचार मंत्री अंजू मालधनी ने बताया की अग्रवाल महिला सेवा समिति सारे उत्सव धूमधाम से मनाती हैं। कार्यक्रम की झलकियां मंडल की ओर से जारी अग्र मंगल गीत यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस चैनल के माध्यम से मंगल कार्यों में गाए जाने वाले गीत सहित वार-त्योहार की कहानियां प्रसारित की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सरोज गर्ग ने सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश मित्तल, सह मंत्री पुष्पा आर्य, गायत्री गर्ग, सरिता अग्रवाल, पुष्पा आर्य, शशी अग्रवाल, माया गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, मिथलेश मंगल, पिंकी गुप्ता, आशा सिंघल, चंचल गुप्ता, माया जिंदल, शारदा आर्य, गीता गर्ग, हेमलता, पदमा अग्रवाल, अनीता पंसारी, मीनाक्षी गोयल, मीना गोयल, लक्ष्मी गुप्ता, सुमन आदि महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी।