अन्नकूट महोत्सव 5 को

गंगापुरसिटी। आर्य समाज भगवती नगर की ओर से गोवर्धन पर्व के मौके पर 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा।
आर्य समाज भगवती नगर के मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व सुबह 9 बजे विशेष यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद अन्नकूट प्रसादी का आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।