देश के लिए बुरी खबर: दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश बना भारत

नई दिल्ली। हमारे देश के लिए बहुत बुरी खबर है कि भारत कोरोना से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश बन गया है। अब तक इस लिस्ट में भारत छठे नंबर पर था। पिछले कुछ दिनों में अपने यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। यही कारण है कि एक दिन के अंदर दो देश स्पेन और यूके पीछे छूट गए और भारत कोरोना संक्रमण के मामले में उनसे आगे निकल गया।
बुधवार तक यूके चौथे और स्पेन पांचवें नंबर पर था। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं। अमेरिका, रूस और ब्राजील। अगर अपने यहां कोरोना मामले बढऩे की यही रफ्तार बनी रही तो 25 से 30 अगस्त के बीच भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा।
हालांकि, तब तक ब्राजील में इससे भी ज्यादा खराब हालत होगी। ब्राजील में मामले मौजूदा रफ्तार से ही आगे बढ़ते रहे तो वह 25 जुलाई तक अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।
दुनियाभर में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में भारतए ब्रिटेन को पछाड़ कर चौथे नंबर पर आ गया है।
देश में पहली बार चौबीस घंटों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले 10,000 के पार पहुंच गए हैं और संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 हो गए हैं, जबकि ब्रिटेन में कोरोना के कुल मामले 2,91,588 हैं। 
रूस में हाल ही में कोरोना के मामले 4.93 लाख, ब्राजील में 7.72 लाख और अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 लाख के पार जा चुके हैं। 24 मई के बाद से देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, इसी समय भारत टॉप 10 देशों में शामिल हुआ था।
अमेरिका में रोज करीब 20 हजार, ब्राजील में करीब 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं तीसरे नंबर पर भारत है जहां पर 10 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि टेस्टिंग के मामले में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक देश में 54 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
भारत को चौथे नंबर पर पहुंचने में सिर्फ 18 दिनों का समय लगा। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली और स्पेन के बाद भारत कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ आगे बढ़ता गया। देश में सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक लाख की संख्या को छूने ही वाले हैं। तमिलनाडु और दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले हैं।
बढ़ती कलम की ओर से भारत देशवासियों को आग्रह है कि वे सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। संभव हो तो घर से बाहर नहीं निकलें। तब जाकर हम देश में बढ़ रहे कोरोना से जीत सकते हैंं।