महिला जाग्रति संगठन की पहल: वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गायनी चिकित्सक से लिया परामर्श

गंगापुर सिटी। महिला जाग्रति संगठन की ओर से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें सुप्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर ने महिलाओं के पूछे गये सवालों (स्त्री रोगों के बारे में) परामर्श दिया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की मुख्य अतिथि सभापति संगीता बोहरा रहीं। सभापति ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। महामंत्री कृष्णा मित्तल ने बताया कि सभी महिलाओं ने खूब बढ़चढ़कर भाग लिया और सभी ने संगठन की बहुत ही सराहना की।
संगठन अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे ओर भी किये जाएंगे। जिसमें सर्व समाज की महिलाएं लाभ ले सकें।
संगठन मंत्री शीला प्रजापत ने बताया कि डॉक्टर द्वारा सभी को कोरोना महामारी में साफ -सफाई के बारे में भी अवगत करवाया गया। चिकित्सा प्रभारी मुक्ता और अनिता प्रजापत ने सभी का धन्यवाद किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में संगठन अध्यक्ष कुसुम गुप्ता, पूनम, कृष्णा मित्तल, शीला प्रजापत, नेहा, संध्या, विनीता, मुक्ता, अनिता प्रजापत, मंजू आर्य, सुनीता आर्य, महिमा, विनीता, मनीषा, माधुरी, सावित्री शर्मा, गौरी शर्मा, मीनू जैन आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया।