Basant Panchami पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

बसंत पंचमी (Basant Panchami) का पर्व आज है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे हैं। वाराणसी के घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इस बार 16 फरवरी 2021 को Basant Panchami का त्योहार मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि Basant Panchami को विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा करने से भक्तों को देवी मांग की कृपा से बुद्धि प्राप्त होती है। Basant Panchami के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

NEWS MORE: Basant Panchami: बसंत पंचमी पर्व पर जानें क्या है खास, वाराणसी के घाटों पर लगा तांता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि Basant Panchami और सरस्वती पूजा के पावन मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि बसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि Basant Panchami के आप सभी को शुभकामनाएं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘नव उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक Basant Panchami के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां सरस्वती सबके जीवन में ज्ञान और समृद्धि प्रदान करें ऐसी कामना करता हूं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US