Puducherry Govt Crisis: पुडुचेरी में विधायकों के इस्तीफे से कांग्रेस की सरकार पर संकट, राहुल दौरे से पहले बड़ा झटका

Puducherry Govt Crisis: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधायक ए जॉन कुमार सहित चार विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार 16 फरवरी को कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इससे सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सकंट के बादल छा गए हैं। राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे से पहले कुमार ने इस्तीफा देकर कांग्रेस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुमार मुख्यमंत्री वी नारायण सामी के करीबी माने जाते हैं।

Puducherry Govt Crisis


जिन विधायकों ने आज इस्तीफा दिया है उनमें दो मंत्री ए. नमस्सिवम और मल्लादी कृष्णा राव भी हैं। इनके अलावा विधायक ए. जॉन कुमार और ई. थेप्पेनथान ने भी इस्तीफा सौंपा है। पिछले पांच साल में पीएम मोदी और एलजी किरण बेदी ने कांग्रेस और डीएमके सरकार के रास्ते में ढेरों मुश्किलें खड़ी की हैं। अगले कुछ महीनों में बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पुडुचेरी में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 8 जून को खत्म हो रहा है।गौरतलब है कि पुडुचेरी में 33 सदस्यीय विधासभा है। यहां तीस सीटों पर विधानसभा के चुनाव होते हैं और 3 नॉमिनेट होते हैं। इस्तीफों के बाद से 33 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की ताकत अब 10 पर आ सिमटी है।

READ MORE: Basant Panchami पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

पार्टी को डीएमके के 3 और एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन हैं। इसके चलते अब उसके पास सिर्फ 14 विधायक बचे हैं। साल 2016 में कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों पर चुनाव में से 15 सीटें जीतीं थी। डीएमके और निर्दलीय विधायक के सहयोंग से सरकार बनाकर कांग्रेस सत्ता में आई थी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US