मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत

गंगापुरसिटी। सदर थाना क्षेत्र के रेती बिदरख्या गांव में शनिवार को मधुमक्खी के काटने से एक जने की मौत हो गई। वहीं अन्य भी घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल महेश ने बताया कि मृतक हरसहाय (45) पुत्र भोला माली रेती बिदरख्या निवासी हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन नेमीचंद ने बताया कि उसका भाई हरसहाय अन्य के साथ खेत पर बुवाई कर रहा था। इस दौरान बड़ी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस पर सामान्य चिकित्सालय लाने पर चिकित्सक ने हरसहाय को मृत घोषित कर दिया, जबकि लोटन्ती पत्नी बलराम माली व गोकूल को भर्ती किया गया है।