फातिमा जोहरा कोचिंग संस्थान का परिणाम श्रेष्ठ

गंगापुर सिटी। ग्राम उदेईकलां में स्थित फातिमा जोहरा कोचिंग संस्थान में बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10वीं व 12वीं में टॉपर छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सोने की बाली, कुरान शफीफ, प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
कक्षा 12वीं की छात्रा निदा फातिमा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदेईकलां का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि करमोदा मदरसा के संचालक मोलाना नोमान अहमद काशमी ने मुस्लिम समाज की लड़कियों को दुनिया व दीनी तालिम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियां ही समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की का भेदभाव मिटाना होगा। लड़कियों को शिक्षित बनाना प्रत्येक व्यक्ति का कत्र्तव्य है।
कोचिंग संचालक आविद भाई ने बताया कि विगत दो वर्षों से संस्थान अच्छे परिणाम दे रहा है। यह परिणाम अनुभवी टीम व विद्यार्थियों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। विद्यालय स्टाफ ने सभी स्टूडेंट्स की हौंसला अफजाई की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो. आजम, मो. मोलाना मुवीद अहमद, अब्दुल सलाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।