भाजपा अन्नपूर्णा रसोई: अब तक 32 हजार 200 पैकेट किये जा चुके हैं वितरित

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के मद्देनजर बंसल मेरिज हॉल में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित अन्नपूर्णा रसोई पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी गंगापुर शहर मण्डल के कई कार्यकर्ताओ द्वारा औसतन प्रतिदिन 1600 खाने के पैकेट के हिसाब से अब तक कुल 32 हजार 200 खाने के पैकेट बनाकर सम्पूर्ण शहर में जरूरतमंद, गरीब व श्रमिकों के मध्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किये जा चुके है। इससे यह प्रतीत होता है कि रसोई के सकारात्मक उद्देश्य अनुरूप शहर में जरूरतमंद को खाने के पैकेट प्राप्त हो रहे है, जिससे कोई भूखा न सोये यह सराहनीय है। साथ ही आज रसोई पहुँचकर अपने भाई शिवरतन उर्फ वीरु गुप्ता पार्थ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता सरिता बंसल द्वारा हाथों से घर बैठकर बनाई गई 21 किलो अखबार की रद्दी की कागज की थैलियां को भेंट किया गया, जिससे प्रतीत होता है कि आमजन का भी रसोई के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
इस अवसर पर सरिता बंसल ने लोगो से अपने स्वरोजगार हेतु व स्वरूचि के आधार पर घर पर रहकर अखबार की रद्दी के माध्यम से थैलियां बनाने की अपील की। इस प्रकार गुरुवार को रसोई में कार्य कर खाने के पैकेट बनाने में कार्यकर्ता सरिता बंसल, शिवदुलारी, अनिता व्यास, ममता अमरगढिया, दीपा गुप्ता, राधा दीक्षित, सावित्री शर्मा, शारदा, ममता कटारा, मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, मिथलेश व्यास, गिरधारी बंसल, राधेश्याम बुकसेलर, नारायण महावर, गिरधारी सोनी, लाला हलवाई, नरेश दुबे, अशोक कमालपुरा, पार्षद अशोक शर्मा, वीरू बजाज, संजय गर्ग एकट, गोविन्द गुप्ता, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, शिवदयाल जोशी, विष्णु गुरुजी, विष्णुकांत दीक्षित, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल, अभिषेक, ललित महावर, महेश कैमला, मनोज जैन और कई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रसोई में पहुँच कर अपना सहयोग दिया गया और पुण्य लाभ कमाया, जो सराहनीय है।
मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मन लगाकर स्वभावना से पुण्यार्थ कार्य मे सहयोग किया गया। इसी प्रकार आगे भी रसोई के संचालन में कार्यकर्ताओ को रसोई में पुण्य कार्य के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा।
सोमवार को कुल 1500 खाने के पैकेट नगरपरिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर बाँटे गए।