भाजपा जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन 28 को: बढ़ते अपराध और जनसमस्याओं के विरोध में सड़क पर उतरेंगे भाजपाई

-पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक व भाजपा नेताओं ने कहा- जनता है त्रस्त
गंगापुरसिटी।
बढ़ते अपराध और जन समस्याओं के विरोध में भाजपा की ओर से जनाक्रोश कार्यक्रम के तहत 28 सितम्बर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी व जिला मीडिया प्रभारी विनोद अटल ने शुक्रवार को होटल पार्थ में पत्रकारों को संयुक्त रूप से बताया कि गंगापुरसिटी में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बढ़ती चोरी के साथ नागरिकों को गंदे पानी की समस्या, अपर्याप्त जलापूर्ति, विकास योजनाओं के बंद होने, किसानों के लिए खाद-बीज की समुचित व्यवस्था नहीं होने आदि समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने के लिए 28 सितम्बर को सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन कर सरकार को घेरने के साथ समस्याओं का निराकरण करने की मांग की जाएगी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि थाने व तहसीलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भू माफियाओं के द्वारा बेशकीमती जमीनों पर कब्जे आदि को लेकर कांगे्रस के कारनामों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। हॉस्पिटल में सामान्य दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है। कांगे्रस शासन में बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है और बीसीआर के नाम जनता को परेशान किया जा रहा है। शहर में एलएण्डटी कम्पनी ठीक से कार्य नहीं कर रही है। इसके बावजूद विधायक का शहर की ओर ध्यान नहीं है। इन मुद्दों को लेकर भाजपा के द्वारा जनाक्रोश कार्यक्रम किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने सभी पदाधिकारियों व नागरिकों से जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह किया है।