भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी आज गंगापुर में, करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी डॉ.अरुण सिंह राजस्थान में प्रदेश कांंग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के शासन के खिलाफ करौली जिले के अंतर्गत सपोटरा में आयोजित होने वाली जन-आक्रोश महारैली में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पधारेंगे। सपोटरा जाते समय गंगापुर सिटी के कार्यकर्ताओं से भी संवाद करने एवं मीडिकर्मियों से प्रेस वार्ता करने का कार्यक्रम रखा गया है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि राष्ट्र्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ सिंह के दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। पूर्व विधायक ने बताया कि राष्ट्र्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में चल रही कानूनी अव्यवस्थाओं, सरकार की कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार की नीतियों के संदर्भ में विधिवत रूप से चर्चा-परिचर्चा की जाएगी।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी एवं मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि रविवार को सपोटरा जन-आक्रोश महारैली के लिए प्रस्थान करने के दौरान गंगापुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर सुबह १0 बजे रेल मार्ग के माध्यम से पधारने पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात जयपुर बाईपास स्थित होटल द पर्ल में समस्त मीडियाकर्मियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के मामले में चल रही जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विस्तार से भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की रीति-नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
महामंत्री मिथलेश व्यास ने भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के समस्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला व मण्डल के पदाधिकारीगणों, समस्त शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है।